पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग
लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की। राजधानी स्थित आवास पर हुई मुलाकात में पुरानी पेंशन योजना सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी व महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने में शिक्षक विधायक हमारी मदद करें। वहीं तदर्थ शिक्षकों को वेतन भुगतान व सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। शिक्षक विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह उनकी मांगों को शासन-सत्ता तक मजबूती के साथ पहुंचाएंगे। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक संघ ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.