पुरानी पेंशन बाहली के लिए किया पौध रोपण
आजमगढ़, सितम्बर 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। अटेवा के कर्मचारियों ने रविवार को कुंवर सिंह उद्यान मे चितवन का पौधा लगाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पूरे देश के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गुलाब चौरसिया ने बताया कि अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में लगातार जनपद से ग्रामीण सफाई कर्मचारी शिक्षक साथी प्रत्येक रविवार को पौधारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं। इस दौरान सुनील सिंह, बृजेश चौहान, महेंद्र कुमार शर्मा, राहुल, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.