फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में रविवार को जिला कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ तथा ब्लाक कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रानी कॉलोनी सम्पन्न हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक बार फिर दम भरा गया। कहा गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में तय किया गया कि 10 जुलाई से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। जुलाई अगस्त माह में सभी ब्लॉकों में पेंशन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिला संयोजक निधान सिंह ने कहाकि पेंशन की लड़ाई वास्तविक रूप से सिर्फ अटेवा के द्वारा ही लड़ी जा रही है। अटेवा नई पेंशन योजना एवं निजीकरण तथा टेट मुद्दे को लेकर पुरजोर विरोध कर रहा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर तरुण सिंह, बालेन्द्र पटेल, उदित सचान...