प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा के सामने कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल कुमार श्रीवास्तव ने की।बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, संविदा आधारित कर्मचारियों जैसे शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रसोइयों को नियमित करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि नियमित किए जाने तक संविदा कर्मियों को कम से कम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग, शिक्षकों, कर्मचारियों, एएनएम ने निकाला पैदल मार...