लखीमपुरखीरी, मई 3 -- शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। धरने में शिक्षकों ने चयन बोर्ड की धारा 18 और 21 की पुनर्बहाली, पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू करने, वंचित तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान देने तथा व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने जैसी प्रमुख मांगें रखीं। इसके साथ ही छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सौंपा गया। यह भी पढ़ें- सेवा सुरक्षा तथा पुरानी पेंशन के लिए धरने पर गरजे माध्यमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.