हाथरस, सितम्बर 20 -- पुरानी पेंशन की बहाली के लिए और सेवारत शिक्षकों के लिए लागू किए गए टीईटी के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में आगामी 25 सितंबर को लखनऊ इको गार्डन में एक प्रदेश स्तरीय रैली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व मे प्रस्तावित है। रैली को सफल बनाने हेतु अटेवा पेंशन बचाओ मंच हाथरस के पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।बैठक लोक निर्माण विभाग में आयोजित की गई। वहां पर रैली को सफल बनाने हेतु मंथन किया गया.सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। और सभी ने एक स्वर में कहा कि जनपद हाथरस से रैली में एतिहासिक सहभागिता रहेगी. बैठक मे जिला अध्यक्ष प्रेमचंद चंदेल,जिला संरक्षक रौदास कुमार,के के सिंह जिला सह संयोजक अनुपम सिंह,लक्ष्मीकांत शर्मा,जिला संयोजिका अनीता भारती...