चंदौली, दिसम्बर 7 -- पीडीडीयू नगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों ने रविवार को सुभाष पार्क में पेंशन संकल्प दिवस का आयोजन किया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए शहीद हुए डॉ. रामाशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सब लोग मिलकर डॉ. राम आशीष सिंह के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे। साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल कराने तक चैन से नही बैठेंगे। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुए आंदोलन में सात दिसंबर सन 2016 को लखनऊ के विधानसभा घेराव के दौरान डॉ. रामाशीष सिंह ने अपनी जान गवां दी। लगाकर संघर्ष करते हुए पुलिस लाठीचार्ज में वे शहीद हो गए थे। अटेवा उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा। जब तक पूरे देश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक हम सब संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.