बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। अटेवा पेंशन बचाओ बरेली की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में हुई। मंडल संगठन मंत्री भूप सिंह ने जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दीं। डॉ. भोलेराम को जिला कोषाध्यक्ष, कृष्णा राठौर को संयुक्त मंत्री, आशीष सिंह को महामंत्री, पुष्पा गंगवार को महिला संयोजिका, हेमपाल को ऑडिटर, रूप किशोर को ब्लॉक संरक्षक शेरगढ़, केवेंद्र कुमार को ब्लॉक संरक्षक नवाबगंज, अनुपम गंगवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र पटेल को नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। प्राची शर्मा, प्रियंका गुप्ता, रीता कुमारी, प्रतिश्रुति ,नीतू वर्मा, राजेश्वरी मौर्य, मधुरेश दीक्षित आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.