उन्नाव, दिसम्बर 7 -- उन्नाव। अटेवा पेंशन बचाओ मंच (ऑल टीचर्स एण्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) उन्नाव के तत्वावधान में बाबा साहब अंबेडकर पार्क पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष चालू करने वाले स्व. डॉ. रामाशीष की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी हुई। जिसमें अटेवा के सभी जिला कार्यकारिणी, तहसील व ब्लॉक पदाधिकारी ने उपस्थित होकर रामाशीष को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाते रहने पर आवाज तेज की गई। महामंत्री राजकरन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को और गति प्रदान करने आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता सौरभ राज भारती, बाल कृष्ण अवस्थी, लालाराम, उमेश मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, शिवशाही तिवारी, पुलकित, वीरेंद्र अमित, विमलेश, ओम प्रकाश पाल, पवन पांडेय, प्रतीक गौड, वीरेंद्र यादव, ऋषभ, गौरव वर्मा, संदीप यादव, शैलेंद्र आदि रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.