संभल, अप्रैल 2 -- ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनपद के कर्मचारी और शिक्षकों ने अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा के जिला महामंत्री नईमुद्दीन अली ने बताया की 1 अप्रैल 2005 को उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों -कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी और नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) लागू कर दी। जोकि शेयर बाजार पर आधारित स्कीम है। जिससे शिक्षकों और कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम पेंशन 2000-3000 के आसपास बनती है वर्तमान में गुजारा होना मुश्किल है। आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है। जनपद के सैकड़ो शिक्षकों कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नई पेंशन स्कीम एनपीएस का विरोध जाहिर किया। जनपद के आठ ब्लाकों ...