पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन
गोंडा, अगस्त 17 -- गोण्डा, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और श्रमिकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें राज्य कर्मचारियों की 22 सूत्रीय और केंद्रीय कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगें उठाई गई। संगठन ने पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने, आशा कार्यकत्रियों को न्यूनतम 18 हजार और आशा संगिनियों को 24 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियमित करने, परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को रिक्तियों के अनुसार नियमित करने और बैंकों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की मांगों को लेकर बीएमएस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.