आगरा, अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने नई पेंशन योजना के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन का काम किया। शिक्षकों ने शांतिपूर्ण, लेकिन प्रभावशाली तरीके से काली पट्टी बांधकर कॉपियों का मूल्यांकन किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ सरकार से निरंतर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनपीएस योजना में भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती। जिससे उनका जीवन अस्थिर हो सकता है। जिस प्रकार का माहौल है उससे शेयर बाजार ध्वस्त पड़ा हुआ है। इस स्थिति में एनपीएस योजना शिक्षकों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकती, जो कि पूरी तरह से शेयर बाजार पर ही निर्भर है। एक अप्रैल को शिक्षकों के लिए काला दिवस के रूप में शिक्षक संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.