सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जाहिर की और पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) व यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। उन्होंने इन योजनाओं को लॉलीपॉप बताते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें केवल पुरानी पेंशन योजना(ओपीएस) ही स्वीकार्य है।शिक्षकों ने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जबकि वर्तमान योजनाओं में स्थिरता और भरोसे की कमी है। इस मौके पर शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.