बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में उदय शंकर शुक्ल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद जगदम्बिका पाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने सम्मानित करते हुए कहा कि वे संघर्षशील शिक्षक नेता है और पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही टेट के नियमों को वापस कराने के लिए निरन्तर सघर्ष कर रहे हैं। वहीं सांसद जगदम्बिका पाल ने सुशील कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जगदम्बिका पाल ने कहा कि उदयशंकर शुक्ल ने शिक्षकों की समस्याओं के लिये जिस तरह से अपना रचनात्मक संघर्ष जारी रखा है। शिक्षक हितों के लिये वे अपना पूरा जीवन दांव पर लगा दिया है। बैठक में अनेक राज्यों के पदाधिकारी शामिल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष घो...