पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाली रैली
रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की महासभा एवं रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी मांग को जोरदार तरीके से उठाया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त राजकीय कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत पेंशन दी जा रही है, जो पूरी तरह बाजार आधारित है। इस योजना के अंतर्गत 15-20 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को मात्र Rs.2000 से Rs.4000 तक की पेंशन मिलती है, जिससे जीवन यापन करना बेहद कठिन है। यह भी पढ़ें- एसीपी और पुरानी पेंशन योजना की बहाली किये जाने को लेकर भरी हुंकारकर्मचारियों की मांग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.