पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा की जनजागरण संगोष्ठी संपन्न
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र सिराथू सभागार में शनिवार कों राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर अटेवा की ओर से जनजागरण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुशल सिंह ने की। संगोष्ठी में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को गति देने, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालन जिला महामंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। जिला मंत्री रमेश चंद्र सेन ने बताया कि 21 अगस्त को जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जिला आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने संगठन को तन, मन और धन से मजबूत करने की अपील की। जिला संगठन मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.