पुरानी पेंशन बहाली को पछुवादून में जनसंपर्क तेज
विकासनगर, सितम्बर 7 -- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर पछुवादून में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। सोमवार को सिंचाई विभाग डाकपत्थर से अभियान की शुरुआत हुई। सिंचाई खंड के सभागार में हुई बैठक में कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष संतोष गडोही ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों को संगठित होकर लामबंद होना होगा। उन्होंने कहा कि महारैली कर्मचारियों की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन होगी। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कर्मचारियों की एकजुटता मजबूत कर पुरानी पेंशन के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पुरानी पेंशन, गोल्डन कार्ड समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.