पुरानी पेंशन बहाली को निकाली पेंशन तिरंगा यात्रा
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- अटेवा के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने जिला अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली। राजकीय क्रीड़ा स्थल खिरनीबाग से शुरू हुई यात्रा नारे लगाते हुए आर्य महिला डिग्री कॉलेज, सदर थाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाल करने और शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने एनपीएस-यूपीएस गो बैक और पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाए। इस अवसर पर जिला मंत्री संजीव गंगवार कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप जिला उपाध्यक्ष कामद नाथ पाठक रमन उपाध्याय जिला संगठन मंत्री अमित यादव संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.