पुरानी पेंशन बहाली को डिप्टी सीएम से लगाई गुहार
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सर्किट हाउस में मुलाकात की। शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में घोषणा के बावजूद 2004-05 बैच के तकरीबन 36-37 हजार बेसिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो सकी है। ऐसे में पुरानी पेंशन का तोहफा देकर उनका बुढ़ापा सुरक्षित करें। शिष्टमंडल में करतार सिंह, आमोद श्रीवास्तव, अनुरागिनी सिंह, प्रशांत ओझा, शशिकांत, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार पांडेय, कुलदीप, सरिता सिन्हा, कल्पना शुक्ला, अलका जायसवाल, दिनेश कुमार सिंह, नीता उपाध्याय, विरंची विक्रम, एसपी सिंह, जगत निवास पांडे, संजय शुक्ला, नीरजा शुक्ला, अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.