गाजीपुर, अगस्त 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को शुक्रवार अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारियों ने आवाज बुलंद किया। उन्होने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शाम तीन बजे विकास भवन शुरू होकर सिचाई विभाग चौराहा होते हुए सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। शिक्षक और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर ' पुरानी पेंशन बहाल करो ' और 'एनपीएस और यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन चाहिये जैसे नारे लगाए। यात्रा के जरिए कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग करते रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने भरी हुंकार जिला महामंत्री मानवेंद्र सिंह ने ...