फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- शिकोहाबाद में अटेवा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने पर सभी शिक्षक, कर्मचारियों ने बुधवार को काला दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को इसी दिन प्रदेश में समाप्त किया गया था। विरोध के चलते पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारी के द्वारा काला दिवस मनाया।अटेवा के शिक्षकों, कर्मचारियों ने अपने विद्यालय, कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। मंडल अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह ने कहा देश में सांसद और विधायक चार-चार पेंशन लेते हैं लेकिन शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म कर दिया है यह कहां का न्याय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...