बलरामपुर, अप्रैल 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ब्लैक डे मनाया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर बाहों में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा है, जिसे लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा मयंक यादव ने नई पेंशन योजना को असुरक्षित बताते हुए कहा कि यह कर्मचारियों के भविष्य के लिए भरोसेमंद नहीं है, जबकि पुरानी पेंशन सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.