बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- सहकारी नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नई पेंशन नीति के विरोध में संस्थान के सभी कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया और बाजू पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने एनपीएस गो बैक और ओपीएस जिंदाबाद के नारे लगाए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ बुलंदशहर के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार को पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। लगातार कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और उनके हितों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। जिला मंत्री संदीप कुमार व चंद्रिका राम ने कहा कि पुरानी पेंशन सम...