पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा
मऊ, अगस्त 20 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायतराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा के सैकड़ों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। विकास खण्ड परदहा से निकली तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन भेजा। संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार भारती ने कहा कि वर्तमान में लागू नवीन पेंशन योजना में कई खामियां हैं। उनके मुताबिक इसमें निश्चित पेंशन की गारंटी नहीं है और यह शेयर बाजार पर आधारित होने के कारण कर्मचारियों को वित्तीय जोखिम का सामना करना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.