पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरनगर सरकारी कर्मचारियों में नवीन पेंशन योजना को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करने की पुरजोर मांग की जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया है।गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने एक जुलूस नगर में निकाला। यह जुलूस नुमाइश मैदान से शुरू होकर मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी होते हुए कचहरी गेट स्थित अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कचहरी गेट पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान नवीन पेंशन योजना में निश्चित पेंशन का कोई प्रावधान नहीं है और यह पूरी तरह शेयर बाजार पर आधारित है, जिससे कर्मचारियों को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय अनिश्चितता और जोखिम का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.