आजमगढ़, जुलाई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के नरौली में तमसा तट पर रविवार को अटेवा के शिक्षक तहबरपुर ब्लाक मंत्री दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पौध रोपण किया गया। दिनेश यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव के अध्यक्षता में संघर्ष किया जा रहा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक पौधारोपण के माध्यम से हम लगातार इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि देश की रक्षा करते हुए जवान अपने प्राणों को न्योछावर कर दे रहे हैं उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। पुरानी पेंशन हमारा हक है इसे लागू होना चाहिए, जिला महामंत्री ओंकारनाथ से बताया कि देश के सभी कर्मचारी ओपीएस की लड़ाई लड़ रहे हैं। पौध रोपण के दौरान गुलाब चौरसिया, नवल किशोर, ,जनार्दन या...