हाथरस, अगस्त 23 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार को ओपीएस तिरंगा रैली निकाली गई। जिसका शुभारम्भ जिला अध्यक्ष बारिश ने हरी झंडी दिखाकार किया। विकास भवन से शुरू हुई रैली हतीसा पुल स्थित राजा महेंद्र चौराहे पर समाप्त हुई। रैली के उपरांत अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति मे ओसी कॉलेक्टर को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली का संचालन कोषाध्यक्ष हृदेश चौटाला ने किया। रैली मे जिला महामंत्री चंद्रपाल सिह, जिला संगठन मंत्री सुधीर कुमार, जिला संप्रेक्षक देवेंद्र सिंह चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जसोदा देवी, गीता देवी, राम बेटी, जिला कार्यवाहक मुन्नालाल, उपाध्यक्ष इरफान खान,सलीम अब्बासी, बारिश, हरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राजकुमार डब्बू ,छ...