गुमला, सितम्बर 1 -- गुमला। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के ऐतिहासिक निर्णय की चौथी वर्षगांठ मंगलवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में झारोटेफ के तत्वावधान में उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और वृक्षारोपण भी किया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के लंबे संघर्ष,दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत एकजुटता की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने भविष्य में भी कर्मचारी हितों और जायज मांगों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सोनाहातू में शिक्षकों ने मनाया पेंशन पुनर्बहाली दिवस यह भी पढ़ें- कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आर-पार क...