फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की बैठक में रविवार को कर्मचारी और शिक्षक नेता सरकार के रवैये पर बिफर उठे। उनका कहना था कि पुरानी पेंशन की मांग पूरी नहीं की गयी और ऊपर से टीईटी शिक्षको पर थोप दी गयी है। इसको लेकर कर्मचारी नेताओं ने आने वाले समय में वृहद आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सातनपुर मे आयोजित बैठक में राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश सारस्वत ने कहा कि कर्मचारियों के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है वह उचित नहीं है। जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष मजहर मोहम्मद ने कहा कि शिक्षकों पर टीईटी थोपना अनुचित है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवेश कटियार ने जनणगना के प्रशिक्षण में खराब भोजन का मसला उठाया। इस दौरान जितेंद्...