सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में गुरुवार को जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा डाइट प्रांगण औरमोरा से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारे लगाए और सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसलिए इसे पुनः बहाल किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पुरानी पें...