शामली, अप्रैल 1 -- शामली। बुधवार को नई पेंशन स्कीम के विरोध में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हाथों पर काली पटटी बांधकर काला दिवस मनाया। उन्होने हाथों में नाले लिखी तख्तियां लेकर नई पेंशन स्कीम एनपीएस- यूपीएस का विरोध किया और उसको वापस लेने की मांग की। बुधवार को शहर के आरके इंटर कालेज में दर्जनों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी एकत्रित हुए, जहां उन्होने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। ऑल टीचर्स इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक नवनीत गहमरी ने कहा कि पुरानी पेंशन बंद होने के विरोध में प्रति वर्ष की भांति एक अप्रैल को काला दिवस मनाया गया। सरकारी कर्मचारियों ने हाथों पर काली पटटी बांधकर कार्य किया है। जिला महामंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि नई पेंशन स्कीम शेयर आधारित है। जो निश्चित पेंशन की गारंटी नही देती। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.