पुरानी पेंशन को लेकर परिषद 15 को जताएगा विरोध
गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर इकाई की बैठक डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन, लोक निर्माण विभाग में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने तथा संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पुरानी पेंशन योजना की बहाली एवं अन्य कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों को लेकर कफ़न ओढ़कर शांतिपूर्ण एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जुलाई को कफन ओढ़कर किया जाने वाला प्रतीकात्मक विरोध किसी टकराव का नहीं, बल्कि सरकार तक कर्मचारियों की पीड़ा पहुंचाने का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण प्रयास है। बैठक में प्रमुख रूप से अशोक पांडेय, पं श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.