पीलीभीत, अगस्त 19 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा रैली पद यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन बहाली, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने, कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान कराए जाने आदि की मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 20 अगस्त को लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड- एक कार्यालय से अपरान्ह दो बजे जनपद के समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा पैदल चलकर कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली जाएगी। मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा 20 को यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग को सफाई कर्म...