पुरानी पेंशन के लिए सामूहिक उपवास का ऐलान
अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनएमओपीएस की गुरुवार को ऑनलाइन बैठक हुई। शिक्षकों-कार्मिकों ने नौ अगस्त को सामूहिक उपवास रखने का ऐलान किया। इस दौरान पेंशन मार्च और मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली करने, संगठन विस्तार और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। तय हुआ कि नौ अगस्त को चौघानपाटा पार्क में एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने बताया कि उपवास के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की जाएगी। 13 सितंबर को देहरादून में होने वाले पेंशन मार्च रैली और मुख्यमंत्री आवास घेराव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। कहा कि जिले से भारी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.