मेरठ, फरवरी 26 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भेंट की। पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर 'सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश' के वार्षिक अधिवेशन के लिए प्रकाशित विशेष स्मारिका भी उन्हें भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा, जिसमें विश्वविद्यालय कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के न्यायिक आदेश...