उरई, फरवरी 2 -- उरई। पुरानी पेंशन लागू किए जाने और पेंशनरों में भेदभाव की नीति को समाप्त किए जाने समेत कई प्रमुख मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारी रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे। उन्होंने स्टेशन पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन के आहवान पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के बैनर तले रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। शाखा सचिव महेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष व कर्मचारी नेता केके त्रिपाठी, कर्मचारी नेता रामशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शामिल हुए कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया में जुलूस निकाला। विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाए। ट्रैक मेंटेनर की पेट्रोलिंग की सीमा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.