हरिद्वार, अप्रैल 21 -- पुरानी पेंशन बहाली के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। आरोप लगाया कि सरकार उनकी जायज मांगों को दरकिनार कर रही है। जटवाड़ा पुल पर सभा के दौरान पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के सदस्यों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल करें। कर्मचारियों से सरकार सारे काम तो करवाती है लेकिन जब देने का समय आता है तो हाथ पीछे खींच लेती है। अब ऐसा नहीं चलेगा और कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा करने वाली पार्टी को वोट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में शामिल करने व पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अन्य प्रदेशों में इसी मुद्दे पर सरकारें बन गई और पुरानी पेंशन भी बहाल हुई है। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.