पुरानी पेंशन की मांग पर ऑनलाइन समीक्षा बैठक
भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर राष्ट्रीय संगठन एनएमओपीएस ने एक सितम्बर को राज्य में ब्लैक डे मनाने का आह्वान किया है। वहीं अगस्त में एनपीएस के विरोध में कई आयोजन होंगे। इन आयोजनों की तैयारी को लेकर रविवार को विभिन्न विभाग के कर्मियों, शिक्षकों एवं विभिन्न संघ के प्रतिनिधियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वरुण पाण्डेय ने की। बैठक में तय हुआ कि राज्य के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश टीम द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। नौ अगस्त को रेलवे के साथ मिलकर एनपीएस भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.