पुरानी पेंशन की मांग को सफाई कर्मी निकालेंगी तिरंगा यात्रा
हमीरपुर, अगस्त 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली के समर्थन में हुंकार भरी। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों ने आगामी 20 अगस्त को जिले में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान कर मंगलवार को डीपीआरओ को अनुमति पत्र सौपा है। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भारती ने दिए अनुमति पत्र में बताया कि आगामी 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा शहर के डॉ.अम्बेडकर पार्क से प्रारम्भ होगी जो आकिल तिराहा, अस्पताल रोड, नौबस्ता, महिला थाना, बस स्टैंड होते हुए वापस अम्बेडकर पार्क में समापन होगा। यह तिरंगा यात्रा कर्मचारियों की एकजुटता और अधिकारों की आवाज को बुलंद करेगी। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा 20 को देशभक्ति के रंगों और पुरानी पेंशन बहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.