मेरठ, अप्रैल 1 -- पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को अटेवा राजकीय नर्सेस संघ द्वारा काला दिवस मनाया गया। नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर काम किया। मांग है कि आज ही के दिन सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर न्यू पेंशन स्कीम की घोषणा की थी। हमे हर हाल में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कराना है। काला दिवस मंडल, जिले व ब्लॉक में मनाया गया। सरदार वल्लभभाई चिकित्सालय में काला दिवस में राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष शार्ली भंडारी, खुशबू सक्सेना,ज्योति,ईशा,ज्योति,नेहा,अनुज,रोहित, नीरज आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...