सहारनपुर, अगस्त 22 -- सिंचाई विभाग परिसर में हुई उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी-शिक्षकों के हितों की रक्षा को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इकाई अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं पिछले एक साल से अधिशासी अभियंता के सामने मौखिक और लिखित रूप में रखी जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि संगठन जल्द अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और जिलाधिकारी को मांगपत्र देगा। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल प्रभारी तरुण भोला ने अध्यक्षता और इकाई मंत्री मनोज सैनी ने संचालन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धवलहार ने एकजुटता का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने भरी हुंकार पूर्व अध्यक्ष...