पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ईसीआरईयू ने मनाया ब्लैक डे
धनबाद, सितम्बर 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को ब्लैक डे मनाया गया। यूनियन ने ईसीआर के धनबाद सहित पांचों मंडल में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे कर्मचारियों ने अपने हाथों और कपड़ों पर काली पट्टी और ब्लैक डे का बैज लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यस्थलों पर ओपीएस बहाल करो और एनपीएस व यूपीएस हटाओ के नारे लगाए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बिना किसी ट्रेन कार्य को बाधित किए अपनी ड्यूटी पूरी की और रेल संचालन को सुचारू रूप से जारी रखा। धनबाद मंडल में इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साव के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- ईसीआरईयू ने पूरे जोन में मनाया काला दिवस, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.