पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा ने किया पौधरोपण
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। अटेवा पेंशन कर्मचारी संघ ने रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में गुलमोहर का पौधा लगाकर पुरानी पेंशन बहाली की मां की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि देश के जवान सरहद पर तैनात देश के लिए अपने प्राणों का आहुति दे रहे हैं, उनके लिए पुरानी पेंशन सरकार को लागू करना चाहिए। जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने कहा कि जो पेंशन की बात करेगा, वहीं देश पर राज करेगा। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम पौधा रोपण के माध्यम से अपनी मांग करते रहेंगे। गुलाब चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के प्रेरणा से लगातार कर्मचारियों एवं शिक्षकों द्वारा पौधा रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग तब तक चलती रहेगी जब तक सरकार इसे लागू नहीं करती है। यह भी पढ़ें- बैंक राष्ट्रीयकरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.