आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़। शहर के कुंवर सिंह उद्यान में रविवार को सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पौधरोपण किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि देश के अर्धसैनिक बल देश के लिए अपने प्राणों को आहुति दे देते हैं। उनके लिए पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए जब तक पुरानी पेंशन लागू नही होती है तब तक हम लोग पौधरोपण के माध्यम से लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन की रक्षा करते हैं इसे हम सभी को लगाना चाहिए पौधारोपण के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे बुढ़ापे के सहारा पुरानी पेंशन लागू हो। इस दौरान गुलाब चौरसिया, संजय यादव, सुनील सिंह, अभय चौहान, निरंजन कुमार गौतम, महेंद्र कुमार शर्मा, जमुना यादव, नीरज कुमार, सूरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...