गाजीपुर, मार्च 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने सहित कर्मचारियों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को दोहराया। कहा कि जबतक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिलेगी, तबतक संगठन की ओर से केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्वत ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश और केंद्र की सरकार कर्मचारियों के मांगों को अनदेखा कर रही है। कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन जरूरी है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापा का सहारा है। उन्होने कहा कि जनपद स्तर पर बहुत से ऐसे कार्यालयाध्यक्ष हैं, जो...