पुरानी पेंशन और निजीकरण के विरोध में अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा
सहारनपुर, अगस्त 22 -- पुरानी पेंशन बहाली, सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध और शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति की मांग को लेकर अटेवा ने शुक्रवार को हकीकत नगर धरना स्थल से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी तिरंगा लेकर शामिल हुए और मांगों के समर्थन में नारे लगाए। जिला अध्यक्ष रजनीश सहगल ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताया। मंडल अध्यक्ष तालिब हसन और मंडलीय महामंत्री प्रवीण चौधरी ने कहा कि यात्रा तीन प्रमुख मांगों की आवाज है। जिला संयोजिका रीता गुप्ता और जिला महामंत्री पंकज सिरोही ने कहा कि तिरंगा देश की शान और पेंशन कर्मचारियों का सम्मान है। यह भी पढ़ें- अटेवा के बैनरतले पुरानी पेंशन बहाली को निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा में जनार्दन चौहान, रविंद्र पंवार, संदीप पंवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.