उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जनपदीय इकाई ने बैठक कर पुरानी पेंशन और टीईटी की अनिवार्यता पर विरोध दर्ज किया। महामंत्री अमित सिंह ने कहा शासनादेश के बावजूद विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। वहीं 15 से 20 साल पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपी जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कहा कि अखिल भारतीय शिक्षक संयुक्त महासंघ के बैनर पर 13 अप्रैल को जनपद मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान अरुण कुमार, अनिल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, संजय सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, अरुण कुशवाहा, आशुतोष त्रिपाठी, प्रत्यूष मिश्रा, संतोष कुमार पाल, शिव शंकर मिश्रा, धर्मेश श्रीवास्तव, प्रदीप सोनकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.