मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने जनपद के सभी प्राथमिक, हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों से उनकी पुरानी पाठ्यपुस्तकों को संकलित कर महावीर चौक स्थित जिला पुस्तकालय में जमा कराएं। एडीएम ने कहा कि अक्सर अगली कक्षा में जाने पर पुरानी पुस्तकें अनुपयोगी हो जाती हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे नई पुस्तकें खरीदने में असमर्थ रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अब पुरानी पुस्तकों को इकट्ठा कर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य के सुचारू संचालन हेतु डी.आई.ओ.एस. को प्रभारी नामित किया गया है। प्राप्त पुस्तकों का विवरण एक पृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.