आरा, मार्च 19 -- आरा। शहर के पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस और जापानी पीएसएस से आज शुक्रवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जापानी पीएसएस व पुरानी पुलिस लाइन जीआइएस में अधिष्ठापित विद्युत उपकरणों की मरम्मत करने और तार में सट रहे पेड़ की डालों को छांटने को लेकर आज सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान सिंडिकेट फीडर, टाउन थाना फीडर, पकड़ी फीडर, मौलाबाग फीडर, मझौवां फीडर, आरा शहरी फीडर संख्या तीन, आरा शहरी फीडर संख्या चार, आरा शहरी फीडर संख्या पांच, आरा शहरी फीडर संख्या छह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...