औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- औरंगाबाद सदर अस्पताल में बुधवार को पुरानी पर्ची पर दवा नहीं मिलने पर एक मरीज ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में इलाज और दवा के लिए हर दिन नया पंजीयन करवाना आवश्यक है, लेकिन मरीज पुराने पुर्जा पर ही दवा लेने पहुंचे थे। दवाखाने के कर्मियों ने जब नए पंजीयन की आवश्यकता बताई, तो मरीज ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गार्ड ने समझा-बुझाकर मरीज को शांत किया और तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। फार्मेसी इंचार्ज कौशल्या कुमारी ने बताया कि दवा वितरण ऑनलाइन पंजीयन संख्या के आधार पर किया जाता है। पंजीयन न होने पर दवा देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मरीजों को चाहिए कि वे इलाज के लिए हर बार नया पंजीयन कराएं, ताकि इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...